व्यापार

म्यूचुअल फंड में तहलका मचाने की तैयारी में ईशा अंबानी, दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स का मिला साथ

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रिटेल में तहलका मचाने के बाद अब म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में धमाल करने की तैयारी में है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट फंड ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रखने से पहले अपनी टॉप लीडरशिप टीम घोषित कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक वेबसाइट और एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव भी लॉन्च किया है। कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया था। ईशा अंबानी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

कंपनी ने गौरव नागोरी को मुख्य परिचालन अधिकारी, अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर, अमोल पई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और बिराजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की टीम एसेट मैनेजमेंट अनुभव, डिजिटल इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद डिजाइन को एक साथ लाएगी। कंपनी की टॉप टीम, निवेश के तरीकों को बदलकर और इसे लाखों लोगों के लिए सुलभ और किफायती बनाने के जियोब्लैकरॉक के मिशन को पूरा करने के लिए एकदम तैयार है।

सेबी की मंजूरी

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा, “जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के लिए यह एक मील का पत्थर है। नेतृत्व टीम प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य निर्धारण पर कड़ी मेहनत कर रही है। आने वाले महीनों में, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कई तरह के निवेश उत्पाद लॉन्च करने का इरादा रखती है, जिसमें डेटा-संचालित निवेश में ब्लैकरॉक की क्षमताओं को इस्तेमाल किया जाएगा।” इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के पूर्व प्रमुख रहे सिड स्वामीनाथन 1.25 ट्रिलियन डॉलर के एसेट मैनेज कर चुके हैं।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट पर एक एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव की भी घोषणा की है। इस इनिशिएटिव के तहत लोगों को जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की डिजिटल-फर्स्ट पेशकश में अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। साइन अप करने पर उन्हें निवेश के फंडामेंटल को कवर करने वाली सामग्री मिलेगी। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को अपने म्यूचुअल फंड बिजनस का परिचालन शुरू करने के लिए 26 मई, 2025 को सेबी का अनुमोदन मिल चुका है।

ब्लैकरॉक की ताकत

ब्लैकरॉक के सीईओ और चेयरमैन लैरी फिंक को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 11.58 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। यह भारत की जीडीपी का करीब तीन गुना है। ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यही कंपनी संभालती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक है। अगर हम यह कहें कि पूरी दुनिया इस कंपनी के कब्जे में है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। दुनिया के हर बड़े सेक्टर की बड़ी कंपनी में इसका हिस्सा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button