अंतर्राष्ट्रीय

क्या अंत की ओर जा रहा ट्रंप-मस्क का विवाद? एलन की पोस्ट ने किया नया इशारा

टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल को लेकर डोनाल्ड टं्रप और एलन मस्क के बीच जारी शीतयुद्ध शायद अब थमने लगा है। दरअसल, बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट डाली है, जिसे देख लग रहा है कि ट्रंप से जारी विवाद के बीच अब मस्क पीछे हट रहे हैं। मस्क ने पोस्ट में लिखा है कि ‘पिछले हफ्ते डोनाल्ड टं्रप के बारे में की गई पोस्ट को लेकर मुझे अफसोस है’। इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि शायद दोनों में सुलह हो जाए और दोनों के बीच जारी विवाद का अंत हो जाए। बता दें कि ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को फिजूलखर्ची बताते हुए एलन मस्क ने कहा था कि उन्हें पद से हटा देना चाहिए। उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए।

इस विवाद पर पूरी दुनिया की निगाह अमरीका पर टिक गई थी। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में राजनीति का बंटाधार होता दिख रहा था। फिर कयास लगाए जा रहे थे कि क्या अमरीका में नए राजनीति दल का उदय होने वाला है? क्या ट्रंप सरकार गिरने वाली है? क्या अमरीका में अब नया राष्ट्रपति आएगा? यही नहीं, एलन मस्क ने एक्स पर एक पोल चलाया था, जिसमें पूछा गया था कि क्या अमरीका में नया राजनीतिक दल बनाया जाना चाहिए। इस पर 80 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। यानी कि 80 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई पार्टी चाहिए। इसके बाद एलन मस्क पर एक पोस्ट डाली और कहा कि अमरीका की जनता ने फैसला दे दिया है। अमरीका में नई पोलिटिकल पार्टी की जरूरत है। मस्क ने अंत में लिखा दि अमरीका पार्टी। खैर, अब एलन मस्क की पोस्ट से लग रहा है कि एक बड़े विवाद का अंत होने वाला है।

पागल हो चुके हैं मस्क
एलन मस्क के हमलों से नाराज ट्रंप ने कहा कि मस्क पागल हो चुके हैं। ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि मस्क ने आपके बिग ब्यूटीफुल बिल (टैक्स और खर्च बिल) की आलोचना की। इसके बारे में आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मुझे हमेशा से एलन पसंद रहे हैं। आपने देखा होगा कि उन्होंने मेरे लिए क्या कहा, उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा है। मैं चाहूंगा कि वह बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल शानदार है। यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़ी कटौती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button