अंतर्राष्ट्रीय

ईरान-अमरीका वार्ता से इजरायल में हलचल, दो अहम मुद्दों पर ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू

एजेंसियां— तेल अवीव, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार, 11 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वह वॉशिंगटन पहुंचकर ट्रंप से बातचीत करेंगे। ट्रंप की नेतन्याहू के साथ ईरान से तनाव पर चर्चा होनी है। नेतन्याहू ऐसे समय में वॉशिंगटन जा रहे हैं, जब ईरान और अमरीका एक महीने से जारी तनातनी कम करने के लिए वार्ता कर रहे हैं। ईरानी और अमरीकी अधिकारियों ने शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता की है।

अगले हफ्ते एक बार फिर दोनों पक्ष बैठक करने जा रहे हैं। बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि वह बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमरीका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे। नेतन्याहू चाहते हैं कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान का सहयोगी गुटों को समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल की जाए। इजरायल चाहता है कि ये दोनों मुद्दे अमरीका की ओर से बातचीत से बाहर न किए जाएं।

दिसंबर में हुई थी मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया महीनों में लगातार मुलाकातें हुई हैं। दोनों नेताओ की आखिरी मुलाकात बीते साल दिसंबर में हुई थी। अमेरिका और ईरान की बातचीत शुरू होने के बाद इजरायल को अपने हितों की चिंता है। ऐसे में नेतन्याहू ने दूसरे दौर की वार्ता से पहले ट्रंप से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button