खेल

IPL शेड्यूल का ऐलान कल, BCCI घोषित करेगा पहले 20 दिन का कार्यक्रम

नई दिल्ली, टी-20 वल्र्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के खुमार के बीच अब क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, आईपीएल 2026 का बिगुल फूंकने जा रहा है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि लीग के 19वें सीजन के शुरुआती कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव ने जानकारी दी है कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा और इसका समापन 31 मई को फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

बोर्ड ने निर्णय लिया है कि फिलहाल केवल पहले 20 दिनों के कार्यक्रमों की घोषणा 12 मार्च तक की जाएगी। पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ जारी न करने के पीछे मुख्य कारण पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हैं। बीसीसीआई चुनाव आयोग के साथ समन्वय बिठाकर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मैचों के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए। भले ही आधिकारिक शेड्यूल आना अभी बाकी है, लेकिन आईपीएल की लगभग सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button