खेल

IPL की थकान, रोहित-हार्दिक का खराब फॉर्म, टी20 विश्व कप के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के खत्म होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। पहले बैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रवाना हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कितनी तैयार है भारतीय क्रिकेट टीम।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पंड्या का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग रोहित और हार्दिक पूरे सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। यही कारण है कि इनकी टीम मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में 417 रन ही बना पाए। ऐसे में यह कहा जा सकता है टीम इंडिया के सामने इन दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

टीम इंडिया में शामिल लगभग सभी खिलाड़ी दो महीने तक चले आईपीएल के 17वें सीजन में हिस्सा लेकर अमेरिका पहुंचे हैं। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में जमकर मेहनत की है। जैसे ही आईपीएल खत्म हुआ खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो गए। बैक टू बैक क्रिकेट होने के कारण खिलाड़ियों में थकान होना आम है। यही कारण है कि विराट कोहली मुख्य टीम के साथ अमेरिका रवाना नहीं हुए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से भी ब्रेक लेने का फैसला किया है। ऐसे में आईपीएल की थकान टीम इंडिया की तैयारियों पर असर डाल सकता है।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में चुना गया है। सिराज का आईपीएल 2024 में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा। अर्शदीप ने भी सिर्फ औसत खेल ही दिखाया। ऐसे में तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का मुख्य साथी कौन होगा इस पर अभी भी डिबेट जारी है। वहीं हार्दिक पंड्या टीम के लिए चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button