खेल

IPL 2024: यश ठाकुर ने झटके पांच विकेट, सिर्फ दूसरी बार ऑल आउट हुई गुजरात, देखें ऐसे ही 5 मजेदार रिकॉर्ड्स

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (58 रन) के अर्धशतक के बाद यश ठाकुर (30 रन देकर पांच विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। एलएसजी ने स्टोइनिस के अर्धशतक के बाद निकोलस पूरन की नाबाद 32 रन की पारी से पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाकर गेंदबाजों की बदौलत इस छोटे से लक्ष्य का बचाव भी किया। चलिए एक नजर डालते हैं मैच के दौरान बने कुछ छोटे-बड़े रिकॉर्ड्स पर..

लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन सभी 13 आईपीएल मैचों में जीत हासिल की है, जिनमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

गुजरात टाइटंस सिर्फ दूसरी बार आईपीएल में ऑल आउट हुई है। इससे पहले
पिछले साल चेन्नई में सीएसके के खिलाफ पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस 157 रन पर ऑल आउट हुई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button