व्यापार

शेयर बाजार में निवेशकों को लगा 16.19 लाख करोड़ का फटका, बाद में रिकवरी

Stock Market Crash Live: कोरोनाकाल के बाद शेयर बाजार में आज सबसे बड़ी गिरावट दिखी, जब सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 3692 अंक और निफ्टी 1142 अंकों के नुकसान पर कारोबार करते दिखे. इससे पहले एशिया और यूरोप सहित अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्‍त गिरावट दिखी थी. हालांकि बाजार ने कुछ रिकवरी जरूर की है. 11:39 मिनट तक निफ्टी50 में 835.75 अंकों (3.65 फीसदी) की गिरावट थी और यह 22068.70 पर ट्रेड कर रहा था. BSE Sensex 2,606.08 अंकों (3.46 फीसदी) की गिरावट के साथ 72758.61 पर था. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इस समय हौसला रखना बेहद जरूरी है.

जिओजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “निवेशकों को कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. पहली, ट्रंप द्वारा लगाए गए ये अनुचित टैरिफ लंबे समय तक नहीं रहेंगे. दूसरी, भारत की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है क्योंकि अमेरिका को भारत का निर्यात जीडीपी के मात्र 2 फीसदी के आसपास है, इसलिए भारत की विकास दर पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा.”

टैरिफ का असर ग्‍लोबल मार्केट पर बखूबी दिख रहा है. अमेरिका के प्रमुख स्‍टॉक एक्‍सचेंज एसएंडपी 500 फ्यूचर्स के अस्थिर व्यापार में 4.31% की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 5.45% गिर गया, जिससे पिछले सप्ताह के लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर (516 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. जापान का निक्केई 7.8% गिरकर 2023 के अंत में देखे गए निचले स्तर पर आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया ने 4.6% बाजार खो दिया दिया है.

अमेरिका से भिड़ चुके चीन का अगला प्लान तैयार

Share Market Crash Live: 7 अप्रैल को ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के जवाब में चीन अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए अग्रिम प्रोत्साहन पैकेज पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन कुछ चुनिंदा निर्यातों पर सब्सिडी देने पर भी विचार कर रहा है. पीपल्स डेली ने लिखा, “टैरिफ का असर जरूर होगा, लेकिन हमें इसे प्रेरणा में बदलना होगा.” हांगकांग में लिस्टेड चीनी शेयरों का हेंगसेंग इंडेक्स 10.8 फीसदी गिरा, जो वैश्विक आर्थिक संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध से मंदी की आशंका गहराई है.

निवेशकों को लगा 16.19 लाख करोड़ का फटका

7 अप्रैल की ट्रेडिंग में कुछ ही घंटों में निवेशकों के 16.19 लाख करोड़ रुपये डूब गई. सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आई, जहां बेंचमार्क इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गए. इसकी वजह अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध से फैली वैश्विक बिकवाली रही. 11:39 मिनट तक निफ्टी50 में 835.75 अंकों (3.65 फीसदी) की गिरावट थी और यह 22068.70 पर ट्रेड कर रहा था. BSE Sensex 2,606.08 अंकों (3.46 फीसदी) की गिरावट के साथ 72758.61 पर था.

मेटल शेयरों की लग गई लंका, 19 फीसदी तक गिरे

आज भारतीय मेटल शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जो 19% तक लुढ़क गए. वैश्विक व्यापार तनाव और आर्थिक मंदी की आशंकाओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. NMDC में 18.2% और टाटा स्टील में 11.56% की गिरावट आई. जिंदल स्टेनलेस, नाल्को, हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयर भी करीब 10% टूटे.

 निवेशकों को तसल्ली देगी एक्सपर्ट की ये बात

7 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसमें बाजार का प्रमुख इंडेक्स लगभग 5% टूट गया. इस दौरान निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये डूब गए, क्योंकि बाजार में जोखिम से बचने की भावना बनी हुई है. बाजार में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला इंडिया VIX इंडेक्स 55% चढ़ गया, जिससे डर का माहौल बना हुआ है. हालांकि एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि इस समय निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए.
जिओजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “निवेशकों को कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. पहली, ट्रंप द्वारा लगाए गए ये अनुचित टैरिफ लंबे समय तक नहीं रहेंगे. दूसरी, भारत की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है क्योंकि अमेरिका को भारत का निर्यात जीडीपी के मात्र 2 फीसदी के आसपास है, इसलिए भारत की विकास दर पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा.”

ट्रंप ने अंगार सुलगाए, चीन ने डाल दिया घी

अमेरिका ने चीन के निर्यात को नुकसान पहुंचाने के लिए 54% अतिरिक्त टैक्स लगाया तो चीन ने जवाब में अमेरिकी सामानों पर 34% टैक्स बढ़ा दिया. चीन ने इसके साथ ही सात प्रकार के दुर्लभ खनिजों का निर्यात रोक दिया और अमेरिका व भारत से आने वाले मेडिकल एक्स-रे मशीनों की जांच शुरू कर दी. चीन ने 16 अमेरिकी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की इन कार्रवाइयों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन ने गलत कदम उठाया है और वे घबरा गए हैं. उन्होंने कहा कि यह वह गलती है जिसकी चीन को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह तनाव वैश्विक आर्थिक विकास को धीमा कर सकता है और दुनियाभर में सप्लाई चेन को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है.

COVID के बाद सबसे बड़ी गिरावट

मार्केट खुलते ही टाटा ग्रुप का शेयर ट्रेंड 18% नीचे आ गया. कमजोर नतीजों और सेक्टर में मंदी के कारण 52-हफ्ते के हाई से अब 43% नीचे है.

April 7, 202510:12 IST

Share Market Crash : निफ्टी50 में इन शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट, पहले 3 स्टॉक टाटा के

  1. ट्रेंट : ₹4,590.75 पर बंद हुआ, 17.47% गिरावट (पिछला भाव: ₹5,562.85)
  2. टाटा मोटर्स : ₹555.50 पर बंद हुआ, 9.51% गिरावट (पिछला भाव: ₹613.85)
  3. टाटा स्टील : ₹127.50 पर बंद हुआ, 9.18% गिरावट (पिछला भाव: ₹140.39)
  4. एचसीएल टेक : ₹1,323.25 पर बंद हुआ, 6.95% गिरावट (पिछला भाव: ₹1,422.10)
  5. जेएसडब्ल्यू स्टील : ₹938.40 पर बंद हुआ, 6.70% गिरावट (पिछला भाव: ₹1,005.75)
  6. ओएनजीसी : ₹211.24 पर बंद हुआ, 6.54% गिरावट (पिछला भाव: ₹226.01)
  7. हिंडाल्को : ₹562.10 पर बंद हुआ, 6.31% गिरावट (पिछला भाव: ₹599.95)
  8. श्रीराम फाइनेंस : ₹612.40 पर बंद हुआ, 6.30% गिरावट (पिछला भाव: ₹653.60)
  9. लार्सन एंड टुब्रो : ₹3,061.25 पर बंद हुआ, 6.10% गिरावट (पिछला भाव: ₹3,260.15)
  10. बजाज ऑटो : ₹7,246.15 पर बंद हुआ, 5.71% गिरावट (पिछला भाव: ₹7,685.10)

April 7, 202510:07 IST

गिरते शेयर बाजार में राहत देगा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सस्ते होंगे लोन!

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) इस हफ्ते ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती कर सकता है, क्योंकि देश में महंगाई कम हुई है. यदि ऐसा होता है तो बाजार में पैसा अधिकता में पहुंचेगा और ग्रोथ का पहिया तेजी से घूमने की उम्मीद रहेगी. हालांकि, विशेषज्ञ इस बारे में एकमत नहीं हैं कि क्या RBI अपनी मौद्रिक नीति (मॉनेटरी स्टांस) में भी बदलाव करेगा, क्योंकि वैश्विक व्यापार और वित्तीय बाजारों में टैरिफ वॉर के कारण अभी बहुत तनाव बना हुआ है.

April 7, 202510:02 IST

Share Market Crash: Mazagon Dock के शेयर में 13 फीसदी गिरावट

Mazagon Dock Share Price : मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर सोमवार को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर 13% गिरकर ₹2,207.30 के निचले स्तर पर पहुंच गए. यह गिरावट तब हुई जब सरकार ने घोषणा की कि वह कंपनी में अपनी 1.18% अतिरिक्त हिस्सेदारी (स्टेक) बेचने के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी. यह ऑप्शन तब इस्तेमाल होता है, जब शेयर की मांग ज्यादा हो तो अतिरिक्त शेयर बेचे जाते हैं. यह शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से किया जा रहा है, जो पहले से चल रहा है.

April 7, 202509:51 IST

Share Market Crash: टाटा मोटर्स के शेयर में लगा लोअर सर्किट

कोटक सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स की रेटिंग को ‘Add’ से घटाकर ‘Reduce’ कर दिया है. आज बाजार की बड़ी गिरावट के बीच यह शेयर 9.99 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर खड़ा है. फिलहाल इसका प्राइस 553.15 रुपये है.

April 7, 202509:22 IST

सेंसेक्‍स में साल की सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी. प्री-ओपनिंग में करीब 4000 अंकों की गिरावट झेल चुका सेंसेक्‍स सुबह 9.21 बजे 3224 अंंकों की गिरावट के साथ 72,130 अंकों पर ट्रेडिंग कर रहा था. यह कोरोनाकाल में मार्च और अप्रैल, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दिखी है.

April 7, 202509:18 IST

गिफ्ट निफ्टी भी 900 अंक टूटा

भारत के तीसरे स्‍टॉक एक्‍सचेंज गिफ्ट निफ्टी पर भी आज बड़ी गिरावट दिखी और सुबह 7.20 बजे ही गिफ्ट निफ्टी में 900 अंकों की गिरावट दिख रही है और 22,130 अंकों पर बाजार ट्रेड करता दिखा.

April 7, 202509:13 IST

अमेरिका-यूरोप में तेज गिरावट

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 7 अप्रैल को 1.97 फीसदी गिरा तो एसएंडपी 500 में 5.97 फीसदी की गिरावट दिख रही है. इसके अलावा नैस्‍डैक पर 5.73 फीसदी की बड़ी गिरावट है. यूरोपीय बाजारों को देखें तो ब्रिटेन में 5.21 फीसदी, जर्मनी में 4.45 फीसदी और फ्रांस के शेयर बाजार में 5.21 फीसदी की जोरदार गिरावट दिख रही है.

April 7, 202509:12 IST

एशिया के बाजार धराशायी

अमेरिका और यूरोप के शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी बखूबी दिख रही है. आज भारत का गिफ्ट निफ्टी 3.58 फीसदी गिरावट पर कारोबार कर रहा तो जापान का निक्‍केई 5.90 फीसदी टूट चुका है. हांगकांग का हेंगसेंग बाजार 9.81 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा तो ताइवान का बाजार 10.64 फीसदी के नुकसार पर ट्रेडिंग कर रहा है. दक्षिण कोरिया का कॉस्‍पी भी 4.16 फीसदी के नुकसान पर कारोबार करता दिखा. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 6.80 फीसदी के नुकसान पर है.

April 7, 202508:43 IST

इन बाजारों पर भी असर

एशिया और यूरोप के अन्‍य छोटे बाजारों पर भी आज बिकवाली का दबाव है. सिंगापुर की मार्केट 7 फीसदी टूटकर ट्रेडिंग कर रही तो मलेशिया के बाजार में 4.2 फीसदी की गिरावट है. ऑस्‍ट्रेलिया का शेयर बाजार भी 4.1 फीसदी गिरकर ट्रेडिंग कर रहा है. इसके अलावा फिलीपींस में 4 फीसदी तो न्‍यूजीलैंड के बाजार में 3.6 फीसदी की गिरावट दिख रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button