मनोरंजन

इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने किराये पर ली प्रॉपर्टी…

नई दिल्‍ली: इंटीरियर डिजाइनर और उद्यमी सुजैन खान ने मुंबई के पॉश इलाके जोगेश्वरी वेस्ट में एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है। यह प्रॉपर्टी 2,300 वर्ग फुट में फैली है। इसका मासिक किराया 2.37 लाख रुपये है। स्क्वायर यार्ड्स नाम की रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी ने इस डील की जानकारी दी है। यह डील दिसंबर 2024 में रजिस्टर हुई है। सुजैन खान ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ की संस्थापक हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी भी हैं।

मा‍स‍िक क‍िराया 2.37 लाख रुपये

स्क्वायर यार्ड्स ने बताया कि मासिक किराया 2.37 लाख रुपये तय हुआ है। उसने प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट देखे हैं। जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई के पश्चिमी हिस्से का एक प्राइम लोकेशन है। यह अंधेरी, जुहू, गोरेगांव और विले पार्ले जैसे पॉश इलाकों के पास है। किराये पर ली गई प्रॉपर्टी अग्रवाल इंड एस्टेट में स्थित है, जो औद्योगिक क्षेत्र है। यह जगह 2,329 वर्ग फुट (216.37 वर्ग मीटर) में फैली है।

13,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस सौदे पर 13,500 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लगा। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, लेनदेन की पंजीकरण तारीख दिसंबर 2024 के रूप में नोट की गई है। दिसंबर 2024 में यह रजिस्ट्रेशन हुआ।

सुजैन खान ने द चारकोल प्रोजेक्ट के संस्थापक के रूप में खुद की अलग पहचान बनाई है। यह कंपनी लक्जरी इंटीरियर और डिजाइनिंग में बड़ा नाम है। इसने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपने ग्राहक बनाए हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज और हस्तियों के लिए घरों को डिजाइन किया है। उनकी डिजाइनिंग में क्लासिक और कंटेम्परेरी स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button