छत्तीसगढ़

डाक्टर के बजाय मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला को झांसे में लेकर की पाइल्स की सर्जरी ! गंभीर

बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंडरी में 52 वर्षीय पाइल्स पीड़ित महिला को झांसे में लेकर मेडिकल दुकान के संचालक ने महिला की सर्जरी कर दी. इसके एवज में मेडिकल स्टोर के संचालक ने पीड़ित परिवार से 23 हजार रुपये भी ले लिए.

सर्जरी के बाद महिला की स्थिति काफी बिगड़ने लगी. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे अंबिकापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उसका फिर से सर्जरी किया गया और स्थिति सामान्य हुई.

इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि

इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि मेडिकल संचालक को केवल मेडिसिन बेचने की अनुमति शासन ने दी है वह सर्जरी जैसे कार्य करने लगे हैं. जिसके लिए आवश्यक सामग्री भी उनके पास उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें कि क्षेत्र में कई ऐसे मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर फल फूल रहे हैं जो अवैध चिकित्सकिय कार्य कर रहे हैं.

वहीं मामले में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशांक गुप्ता ने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से हमारे सामने आया है. मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा ऐसी कृत्य की गई है तो जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

इस पर सीएमएचओ ने कहा कि मामला आज ही मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। अगर ऐसा हुआ है तो यह अवैध है. बीएमओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही जिले के सभी बीएमओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि जो भी क्लीनिक या दवाखाना अवैध रूप से चल रही है, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button