छत्तीसगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला में बाउंड्री वॉल सहित गेट गिरने से मासूम छात्रा की मौत हो गई, बदहाल व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

धमतरी। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 नगरी में बाउंड्री वॉल सहित गेट गिरने से मासूम छात्रा दुर्गा पिता बिसाहू की मौत हो गई. इस घटना ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना से बच्ची की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 नगरी में पहली कक्षा की बालिका दुर्गा पिता बिसाहू कमार वार्ड नंबर 2 निवासी शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल गेट के पास थी तभी दीवाल गिर गई. जिससे बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची एक महीना पहले ही यहां एडमिशन ली थी. बच्ची के ऊपर दीवार गिरने के बाद घायल बच्ची को बाइक में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि स्कूल की दीवार काफी जर्जर स्थिति में थी. शिक्षा विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था. जिसका नतीजा है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कमार परिवार की बच्ची को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. घटनास्थल पर जांच करने नगरी के तहसीलदार केतन भोयर, शिक्षा विभाग के बीईओ कलीराम साहू, वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव स्कूल पहुंचे. इस संबंध में तहसीलदार केतन भोयर ने बताया कि प्राथमिक शाला में गेट के पास बच्ची मध्यान्ह भोजन के बाद लगभग डेड़ बजे खेल रही थी तभी गेट छात्रा के ऊपर गिर गया. अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इसमें मुआवजा का प्रावधान है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू ने कहा कि मध्यान भोजन के बाद बच्ची गेट में झूल रही थी. गेट और जर्जर दीवार सहित उसके ऊपर गिर गया. घायल बच्ची को अस्पताल ले जाएगा, जहां पर उसे बचाया नहीं जा सका. इस जर्जर बाउंड्रीवाल के डिस्मेंटल के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा चुका था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button