राष्ट्रीय

बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ, मो. शरिफुल इस्लाम शहजाद ने हिंदू बन सैफ अली खान पर किया हमला

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ठाणे में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद जो खुलासे किए वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला हो सकता है। उसके बाद पुलिस को कोई भी भारतीय पहचानपत्र नहीं मिला है। खास बात है कि हमलावर भारत में हिंदू नामों से कई सालों से रह रहा था। उसके जो नाम सामने आए हैं, वे विजय दास, बिजॉय दास हैं। इसके अलावा उसका नाम मोहम्मद इलियास भी सामने आया था।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाला बांग्लादेशी है। उसका पूरा नाम मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजाद है। उसके पास भारत का नागरिक होने का कोई प्रमाण नहीं है। वह बार-बार हिंदू नाम लेकर पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा था।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

मुंबई पुलिस

कस्टडी लेकर होगी विस्तृत जांच

पुलिस ने बताया कि आरोपी सज्जाद को हिरासत में लिया गया है। अभी पूछताछ के लिए पुलिस को ज्यादा समय नहीं मिला है। कोर्ट में पेशी के बाद उसकी कस्टडी मांगी जाएगी और उसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

6 महीने पहले आया था मुंबई

पुलिस ने बताया कि आरोपी लगभग 6 महीने पहले मुंबई आया। वह मुंबई में रहा था। कुछ दिन यहां हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करने के बाद कहीं चला गया था। वापस 15 दिन बाद वह वापस लौटा था। यह बात भी सामने आई है कि वह ठाणे के एक बार में वेटर का भी काम कर चुका है।

चोरी या लक्षित हमला?

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या चाकू से हमला एक असफल चोरी का प्रयास था या अभिनेता पर एक पूर्व नियोजित हमला था। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि घुसपैठिया इमारत के लेआउट और सुरक्षा खामियों से परिचित था। सैफ अली खान पर टारगेट हमले की आशंका इसलिए और बढ़ रही है कि उसने उनके घर से कुछ नहीं चुराया। सिर्फ हमलाकरके भाग गया।

डीसीपी ने बताई पूरी कहानी

डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा, ‘हमने भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उचित धाराएं जोड़ी हैं।’ पुलिस ने कहा कि शहजाद अपराध के दिन पहली बार सैफ अली खान के घर में घुसा था। गेदम ने कहा कि आरोपी पांच से छह महीने पहले मुंबई आया था। कुछ महीनों तक वह मुंबई में रहा और फिर शहर के बाहरी इलाकों में रहा। एक पखवाड़े पहले वह फिर से मुंबई में घुसा। वह एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था और ठाणे में काम करता था।

कहां से पकड़ा गया सैफ अली खान का हमलावर?

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद शहजाद के छिपे होने की सूचना पर टीम ने ठाणे वेस्ट के हीरानंदानी एस्टेट के पास छापा मारा। वह टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे चल रहे मेट्रो निर्माण स्थल पर लेबर कैंप में छिपा था। ठाणे पुलिस के जोन 6 के डीसीपी नवनाथ धवले की टीम और कासरवडवली पुलिस टीम ने जॉइन ऑपरेशन में यह गिरफ्तारी की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button