छत्तीसगढ़

इंडिगो यात्रियों को छोड़कर भरी उड़ान, एयरपोर्ट पर हंगामा

 जगलदपुर.इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट गुरुवार को जगदलपुर से कुछ यात्रियों को लिए बगैर उड़ गई. गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा किया और कहा कि उन्हें शुक्रवार की फ्लाइट में अडजस्ट किया जाए.

यात्रियों ने कहा कि वे समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए. बावजूद फ्लाइट उन्हें लिए बगैर टेकऑफ कर गई. यात्रियों को समझाइश देते कंपनी के जिम्मेदारों ने कहा कि वे निर्धारित समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे थे, जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई. जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाले यात्री वैष्णवी घोष, गुनगुन जैन व कामाक्षा ने बताया कि वे समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और फ्लाइट एयरपोर्ट में खड़ी थी, लेकिन बोर्डिंग पास लेने में कर्मचारियों ने समय लगा दिया. फ्लाइट के टेकऑफ का समय दोपहर 3.40 बजे था, लेकिन 3.15 बजे ही फ्लाइट टेकऑफ कर गई. इसके कारण ही एयरपोर्ट में ही छूट गए. इसके अलावा अन्य दो लोग भी छूट गए. यात्रियों ने बताया इंडिगो के स्थानीय प्रबंधन ने टिकट का पैसा वापस करने से इंकार कर दिया है. साथ ही अगले दिन टिकट एडजस्ट करने से भी मना किया जा रहा है. यात्रियों ने बताया कि वे छात्राएं हैं और उनकी हैदराबाद से दिल्ली और पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट थी. इंडिगो के स्थानीय प्रबंधन की मनमानी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. इधर फ्लाइट मिस होने के बाद यात्री और परिजनों ने एयरपोर्ट में काफी हंगामा किया और वे लगातार विमानन कंपनी की गलती होने की बात कह रहे थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button