व्यापार

भारत की प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर का वित्तपोषण जुटाया

ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, “भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर जुटाए, जो 2023 की दूसरी छमाही के 3.96 अरब डॉलर से चार प्रतिशत अधिक है।

भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में कुल 4.1 अरब डॉलर का वित्तपोषण जुटाया है। बाजार आसूचना मंच ट्रैक्सन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह राशि 2023 की दूसरी छमाही की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले साल की समान छमाही की तुलना में यह आंकड़ा कम है।

रिपोर्ट के अनुसार, 4.1 अरब डॉलर के साथ भारत अब भी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप परिदृश्य में वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे अधिक वित्तपोषण वाला देश बना हुआ है। कुल वित्तपोषण पाने में अमेरिकी स्टार्टअप कंपनियां सबसे आगे रही हैं।

उसके बाद ब्रिटेन और चीन का स्थान रहा। ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, “भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर जुटाए, जो 2023 की दूसरी छमाही के 3.96 अरब डॉलर से चार प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, यह राशि पिछले साल की पहली छमाही में जुटाए गए 4.8 अरब डॉलर की तुलना में 13 प्रतिशत कम है। फिर भी भारत प्रौद्योगिकी स्टार्टअप परिदृश्य में वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे अधिक वित्तपोषण वाला देश बना हुआ है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button