खेल

एशिया कप के पहले सुपर ओवर में भारत की सुपर जीत

 दुबई

भारतीय टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका को एशिया कप 2025 के 18वें मुकाबले में सुपर ओवर में मात दी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के शतक (107) की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाकर मैच टाई करवाया। सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम दोनों विकेट गंवाकर दो रन ही बना सकी। भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए।

सुपर ओवर में भारत ने पहली ही गेंद पर मुकाबला जीत लिया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम के लिए परेरा 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। वहीं निसांका 58 गेंद में 107 रन की दमदार पारी खेली।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button