राष्ट्रीय

बातचीत और कूटनीति से ही संभव… अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर भारत की पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: भारत सरकार ने अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर बैठक का स्वागत किया है। भारत ने दोनों नेताओं के नेतृत्व में शांति स्थापित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रशंसनीय कदम है। साथ ही बैठक में हुई प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि आगे का रास्ता केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को कहा रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अलास्का में हुई इस शिखर बैठक का भारत स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि शांति के लिए उनका प्रयास सराहनीय है। आगे बढ़ने का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही खुल सकता है। विदेश मंत्रालय ने कहा दुनिया यूक्रेन में चल रहे युद्ध का जल्द से जल्द अंत देखना चाहती है।

दोनों नेताओं के बीच तीन घंटे तक हुई मीटिंग

अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच हुई लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक छोटी सी प्रेस कॉंफ्रेंस की। हालांकि इस मीटिंग का क्या परिणाम हुआ, दोनों नेताओं ने इसके बारे में स्पष्ट नहीं किया। लेकिन ट्रंप ने बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कई समझौते हुए हैं।

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

बता दें भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा यह प्रतिक्रिया उस फैसले के बाद आई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल आयात करने के कारण भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी। पुतिन से बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि रूस से कच्चे तेल के व्यापार पर भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के कारण रूस ने एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है।

ट्रंप ने भारत को लेकर किया था बड़ा दावा

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रूस ने एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है, जो कि भारत है। जो उसके कुल निर्यात का 40 प्रतिशत खरीददारी करता था। उन्होंने कहा कि, जैसा कि आप जानते हैं कि चीन बहुत कुछ कर रहा है। अगर मैंने भारत पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए, तो यह उनके लिए विनाशकारी होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर मुझे ऐसा करना पड़ा तो मैं करुंगा। लेकिन शायद मुझे ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button