खेल

भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन हटा

नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन करीब 15 महीने बाद रद्द करते हुए उसका राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) का दर्जा बहाल कर दिया है। इसके साथ ही कुश्ती की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी साफ हो गया है, जिनमें अम्मान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल भी शामिल है।

मंत्रालय ने संचालन संबंधी गतिविधियों में खामियों के कारण 24 दिसंबर, 2023 को महासंघ को निलंबित कर दिया था। इससे तीन दिन पहले 21 दिसंबर को नयी संस्था का गठन हुआ था। मंत्रालय ने तब भारतीय ओलंपिक संघ को कुश्ती महासंघ का कामकाज देखने के लिए तदर्थ पैनल गठित करने का निर्देश दिया था। संजय सिंह के नेतृत्व वाली नयी संस्था ने यौन उत्पीड़न के आरोंपों में घिरे महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ नंदिनी नगर, गोंडा में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की थी, जिससे सरकार नाराज थी।

अब मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि महासंघ ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं। संजय सिंह ने मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘साजिश करने वाले मकसद में कामयाब नहीं हो सके।’ इस बीच, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पहलवानों को टूर्नामेंटों में भाग लेने की अनुमति देने के लिए डब्ल्यूएफआई का निलंबन रद्द करना आवश्यक था। ऐसा नहीं करना खिलाड़ियों के साथ अन्याय होता।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button