जरा हट के

दुनिया घूम आई भारतीय महिला, लेकिन अपने ही देश को बताया ‘असुरक्षित’, भड़के लोग!

एक भारतीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भारत को सबसे असुरक्षित देश बताया है. उनके इस दावे पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, जहां कई लोग उनकी बात से सहमत हैं, तो कई जोरदार विरोध कर रहे हैं.

आजकल युवा अपनी जिंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर अकेले यात्रा करने का चलन तेजी से अपना रहे हैं. यह उनके लिए एक नया अनुभव होता है, जहां वे नई संस्कृतियों और देशों से रूबरू होते हैं. लेकिन इस तरह की यात्रा में सिक्युरिटी एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाता है, खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए. इसी मामले को दिखाते हुए एक भारतीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोगों को दो गुटों में बांट दिया है. उन्होंने कई देशों को महिलाओं की सुरक्षा के आधार पर 10 में से रेटिंग दी है, और इस रेटिंग में भारत को सबसे नीचे रखा है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का नाम तन्वी दीक्षित (Tanwi Dixit) है, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tanwidixit पर इस रील को शेयर किया है. वायरल हो रहे वीडियो में सोलो ट्रैवलर तन्वी अकेले यात्रा करते समय महसूस की गई सुरक्षा के आधार पर देशों को रेटिंग देती नजर आ रही हैं.

उन्होंने अपने इस वीडियो में वियतनाम और थाईलैंड को टॉप पर रखा है, जबकि भारत और इंडोनेशिया को सबसे खराब रेटिंग वाले देशों में शामिल किया है. तन्वी ने अपनी रेटिंग में ज्यादातर एशियाई देशों के साथ-साथ इटली को भी शामिल किया. उनकी चार्ट में वियतनाम और थाईलैंड ने 10 में से 9 रेटिंग हासिल की. भूटान और नेपाल को भी अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए टॉप देशों में जगह दिया. लेकिन, उन्होंने 2 रेटिंग के साथ भारत को लिस्ट में सबसे नीचे रखा. उन्होंने अपनी वीडियो में कहा, “यह सुनकर मेरा दिल टूट जाता है, लेकिन मैं अब तक जितने भी देशों में गई हूं, मुझे लगता है कि सोलो ट्रैवलर महिलाओं के लिए भारत सबसे कम सुरक्षित है. उम्मीद है यह स्थिति जल्द बदल जाएगी.” अपनी पोस्ट के कैप्शन में तन्वी ने लिखा, “एक अकेली सोलो ट्रैवलर होने के नाते कई बातों पर विचार करना पड़ता है, खासकर अपनी सुरक्षा के लिए. स्थानीय बसों/ट्रेनों में यात्रा करना, हॉस्टल में रहना, नाइटक्लब में पार्टी करना; हर चीज को ‘सिक्युरिटी फर्स्ट’ के नजरिए से देखने की जरूरत है.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button