अंतर्राष्ट्रीय
भारतीय वकील को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार

लंदन (एजेंसी)
भारत में जन्मे मशहूर वकील अजीत मिश्रा को विधि एवं सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका दो दशक से भी अधिक का पेशेवर अनुभव है और वह कुछ प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विधि फर्मों में भागीदार एवं भारत ‘डेस्क’ के प्रमुख रहे हैं। मिश्रा ने पुरस्कार मिलने पर कहा, ‘मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार दिए जाने के लिए आभारी हूं।’



