अंतर्राष्ट्रीय

कराची जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में 2022 में गिरफ्तार किए गए एक भारतीय मछुआरे की गुरुवार को कराची जेल में मौत हो गई। यह घटना पाकिस्तान में पिछले दो सालों में मछुआरों की मौत का आठवां मामला है।

अधिकारियों ने नहीं किया रिहा
मछुआरा बाबू अपनी सजा पूरी कर चुका था, लेकिन पाकिस्तान के अधिकारियों ने उसे रिहा नहीं किया। बाबू अकेले मछुआरे नहीं थे, बल्कि 180 और भारतीय मछुआरे भी अपनी सजा पूरी करने के बाद पाकिस्तान में रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारों की अनदेखी का शिकार हो रहे मछुआरे 
इन मछुआरों की सजा पूरी होने के बावजूद, उन्हें भारतीय नागरिक होने की पुष्टि के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा नहीं किया गया है। इस मामले ने फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच मछुआरों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो अक्सर सीमा विवादों और अधिकारों की अनदेखी का शिकार होते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button