खेल

Indian Cricket Team के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) Gautam Gambhir threatened: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक पुलिस सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि गंभीर को दो धमकी भरे मेल मिले, जिसके संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। सूत्र ने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।” सूत्र के अनुसार गंभीर को यह दोनों धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, को गोली मार दी थी। ह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button