भारत को एक ही ओवर में लगे 2 झटके, रोहित- राहुल पवेलियन लौटे

India vs Australia LIVE, 4th Test Day 5: भारत ने 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की. कुल स्कोर में 25 रन जुड़े थे कि रोहित शर्मा और केएल राहुल पवेलियन लौट चुके थे. पैट कमिंस ने एक ही ओवर में दोनों बड़े खिलाड़ियों को आउट कर भारत को झटके पर झटका दिया. मेलर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है. कमिंस ने इस सीरीज में रोहित को चौथी बार अपना शिकार बनाया. कप्तान रोहित 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए वहीं केएल राहुल तो खाता भी नहीं खोल सके. टीम इंडिया इस समय मुश्किल में है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जो लक्ष्य रखा है वो एमसीजी पर आज तक चेज नहीं हुआ है.भारत को इस टेस्ट को जीतने के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन करना होगा. भारत 20.5 ओवर के बाद 28/2
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है. मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पर ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस लिया है. टीम इंडिया को अगर ये टेस्ट जीतना है तो उसे इतिहास रचना होगा. मेलबर्न का इतिहास रहा है कि यहां 332 से ज्यादा का स्कोर आज तक चेज नहीं हुआ है. इसलिए भारत को 340 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन करना होगा. भारत के लिए जीत अब भी असंभव नहीं है लेकिन इसके लिए उसे अपने सीनियर बल्लेबाजों और ऋषभ पंत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. निचले क्रम की उम्दा बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 234 रन बनााए.ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त हासिल की. उसने भारत को 340 रन का टारगेट दिया है. बुमराह ने आखिरी दिन 5 विकेट हॉल अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया के आठवें, 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों ने लगभग 35 ओवर बल्लेबाजी की और अगर भारतीय बल्लेबाज अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन नहीं करते हैं तो मेजबान टीम के निचले क्रम का यह प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है. भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम सत्र में टीम का पलड़ा भारी रखने का मौका गंवा दिया. बुमराह हालांकि दुर्भाग्यशाली भी रहे जब नाथन लियोन के रूप में पारी में पांचवां विकेट नहीं ले पाए क्योंकि गेंदबाजी करते हुए उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया और यह नोबॉल हो गई. लोकेश राहुल ने तब स्लिप में कैच लपक लिया था. लाबुशेन ने काफी जुझारू पारी खेली लेकिन भारत को अधिक नुकसान यशस्वी जायसवाल के तीन कैच छोड़ने से हुआ.



