खेल

सेमीफाइनल में जगह के लिए भारत को न्यूजीलैंड से जीतना जरूरी

एजेंसियां— नवी मुंबई

भारतीय टीम पिछले तीन मैच में हार से सबक लेकर गुरुवार को नवी मुंबई में महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगवाई वाली टीम यदि डीवाई पाटिल स्टेडियम के अपने चिर-परिचित विकेट पर न्यूजीलैंड की टीम को हरा देती है, तो वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

यदि भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है, तो उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में जीत के लिए दुआ करनी होगी और फिर बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम गु्रप लीग मैच में भी जीत हासिल करनी होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button