भारत के धुरंधर वापसी को तैयार, आज जिम्बाब्वे पर पाना होगा पार

एजेंसियां— चेन्नई, आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का होने वाला है। दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतना जरूरी है। भारत हर कीमत पर जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना चाहेगी। उनका सब कुछ दांव पर लगा होगा। वहीं, पहली मार्च को भारत का मुकाबला सुपर-8 में वेस्टइंडीज से भी होना है। कैरेबियाई टीम गजब फॉर्म में चल रही है, लेकिन वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे को हराकर इस वक्त भारत से एक कदम आगे है। सब कुछ भारत के लिए अब साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के मैच पर आकर रूक गया है। चेन्नई की पिच पर जिम्बाब्वे भारत के लिए वेस्टइंडीज से ज्यादा बड़ा खतरा होगा। बता दें कि जिम्बाब्वे अच्छी फॉर्म में चल रही है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वेस्टइंडीज के सामने उन्हें पहली ही हार इस विश्व कप में मिली थी। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। हालांकि इसमें कोई दोहराय नहीं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ही मुकाबला जीतने की फेवरेट है।
लेकिन जिम्बाब्वे भारत को चेन्नई की विकेट पर सरप्राइज जरूर कर सकती है। टीम इंडिया को यह भी दिमाग में रखना होगा कि उनको जिम्बाब्वे से बड़े अंतर से जीतना होगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने भारत को सुपर-8 के पहले मुकाबले में 76 रन से हराया था। इस बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गई है। चेपॉक की पिच ज्यादा देर तक आसान रन नहीं देगी। शुरुआत में स्ट्रोक प्ले मुमकिन होगा, लेकिन जब स्पिनर्स मुकाबले में आएंगे, तो टिके रहने के लिए हिम्मत चाहिए होगी। पहले बैङ्क्षटग करने वाली टीमें आराम से 180-190 तक पहुंचना चाहेंगी।
भारत— सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाङ्क्षशगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, ङ्क्षरकू ङ्क्षसह, मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे— सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेङ्क्षलगटन मसकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताङ्क्षशगा मुसेकिवा, ब्लेङ्क्षसग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करेन



