खेलराष्ट्रीय

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में की एंट्री

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके। 

ऑस्ट्रेलियाई पारी  की बात करें तो टीम की शुरुआत खराब रही।   सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली बिना खाता खोले आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले जैसे ही वो भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। इस दौरान हेड ने 33 गेंद में 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

जॉर्ज इंग्लिस 12 गेंद में 11 गेंद रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्टीव स्मिथ 96 गेंदों में 73 रन बनाकर मोहम्मद शमी के शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल महज 7 रन बनाकर अक्षर पटेल के शिकार बने। वहीं  बेन ड्वार्शियस भी 19 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने। एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन बनाए। नाथम एलिस ने 10 रन बनाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने कंगारू टीम का आखिरी विकेट एडम जैम्पा के रूप में गिराया। 

IND vs AUS Match Highlights Champions Trophy 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर  फाइनल (Champions Trophy Final 2025) में जगह बना ली है. दुबई में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 264 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया है. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली  का रहा, जिन्होंने दबाव भरे मिडिल ओवरों में डटे रहकर 84 रन की पारी खेली.

दुबई में भारत ने रचा इतिहास

भारतीय टीम ने दुबई में जीत का चौका लगा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, ये फैसला बहुत हद तक अच्छा भी रहा. ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में दुबई मैदान पर 250 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बावजूद वह 265 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में असफल रहा. भारत अब दुबई मैदान में 250 रनों से ज्यादा लक्ष्य को चेज करने वाला दुनिया का केवल चौथा देश बन गया है.

लगातार तीसरा फाइनल खेलेगा भारत

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में जाने की हैट्रिक लगा दी है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. भारतीय टीम 2017 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार पाकिस्तान के हाथों उसे 180 रनों की विशाल हार झेलनी पड़ी थी. अब यह लगातार तीसरा मौका है जब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही होगी. बताते चलें कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभी तक बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है.

विराट कोहली चमके

विराट कोहली इस टूर्नामेंट में अब भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाकर आउट हुए अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाने से चूक गए, लेकिन अब तक टूर्नामेंट की 4 पारियों में 72.33 के शानदार औसत से 217 रन बना चुके हैं. इस मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जो अब तक 4 पारियों में 195 रन बना चुके हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button