खेलराष्ट्रीय

विराट कोहली के 51वें शतक से भारत ने रौंद डाला, पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से बाहर होना तय!

दुबई, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। पाकिस्तान को 49.4 ओवर में 241 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। भारत के लिए दिग्गज विराट कोहली ने नाबाद 100 रन की पारी खेली।

वनडे में यह कोहली का 51वां शतक है। श्रेयस अय्यर ने 56 जबकि शुभमन गिल ने 46 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा (20) कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए। कोहली ने इस दौरान 13वें ओवर में हारिस राउफ के खिलाफ चौका लगाकर एकदिवसीय में 14,000 पूरे किए।

उन्होंने रिकॉर्ड 287 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 350 जबकि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा ने 378 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पाकिस्तान की पारी 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई।



Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button