छत्तीसगढ़

मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने निकाला जुलूस

रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जनपद सदस्य बख्श अंसारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को पैदल ही न्यायालय से जेल तक ले जाया गया. बक्श अंसारी के खिलाफ पंचायत चुनाव के दौरान रामचंद्रपुर में निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने भी एफआईआर दर्ज कराई है.


क्या है मामला ?: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य बख्श अंसारी ने अभद्र टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था. जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल बन गया. पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाना पहुंचकर बख्श अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी. पंचायत चुनाव के दौरान रामचंद्रपुर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने भी बख्श अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है.

कोर्ट से पैदल लेकर जेल पहुंची पुलिस : मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी बख्श अंसारी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर से लेकर जेल तक आरोपी का जुलूस निकाला.इसके बाद आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल करवाया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button