राष्ट्रीय

IND vs PAK: T20 World Cup इतिहास में 8वीं बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान,

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक भारत और पाकिस्तान 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। शुक्रवार को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 1 जून से होगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। 5 जून को दोनों टीमें न्यूयॉर्क में आमने-सामने होंगे। हालांकि, फैंस की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी होंगी। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने हुए थे।

आठवीं बार होगी भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें न्यूयॉक में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान 8वीं बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। अभी तक हुए सात मुकाबलों में भारत ने 6-1 से बढ़त बनाई हुई है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली थी।

एक नजर में देखें सभी मैचों का हाल
2007 (ग्रुप स्टेज)- मैच टाई हुआ (बाद में बॉल आउट में भारत ने जीत हासिल की) 2007 (फाइनल)- फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया 2012 (सुपर-8) – भारत 8 विकेट से जीता 2014 (सुपर-8) – भारत 7 विकेट से जीता 2016 (सुपर-8) – भारत 6 विकेट से जीता 2021 (ग्रुप स्टेज) – पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया 2022 (ग्रुप स्टेज) – भारत 4 विकेट से जीता
ग्रुप-ए में रखा गया है भारत को
बता दें कि टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका को रखा गया है। सभी टीमें लीग स्टेज में सभी टीमों के एक-एक मुकाबले खेलेंगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button