खेल

IND vs ENG: ऋषभ पंत बल्लेबाजी करेंगे या नहीं, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs ENG: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर BCCI ने बड़ा अपडेट जारी किया है. पंत इस मैच में टीम इंडिया के साथ जुड तुके हैं. बीसीसीआई के अनुसार वह इस मैच में टीम का हिस्सा रहेंगे. चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पंत के पैर में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

 भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रही है. मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे. 

पंत को दाहिने पैर में चोट लगी थी जिसके बाद उनके पैर में सूजन आ गई थी और और खून भी निकलने लगा. दर्द इतना अधिक था कि पंत अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सके और उनकों मैदान से बाहर जाना पड़ा था. पंत ने साई सुदर्शन के साथ तब तक 72 रन की साझेदारी की थी और 48 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे थे. 

IND vs ENG: BCCI ने दिया बड़ा बयान

BCCI ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा “ऋषभ पंत, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन अपने दाहिने पैर में चोट लगी थी, अब इस मैच के शेष भाग में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. चोट के बावजूद, ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम के साथ जुड़ चुके हैं और टीम की आवश्यकता के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button