उत्तरप्रदेश

बिष्ट परिवार की बढ़ती मुश्किलें! अब भाई के खिलाफ FIR, जमीन के सौदे में 14 करोड़ फर्जीवाड़े का आरोप

Lucknow News: पूर्व सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिनों पहले जहां उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, अब उनके बेटे पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बेटे चंद्रशेखर उर्फ अमन बिष्ट पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर थाने में उनके भाई चंद्रशेखर बिष्ट के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। गोमती नगर थाने के इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक ठाकुर सिंह मनराल की ओर से विष्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट का सहारा लिया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है।

UP में मचा सियासी घमासान
बिष्ट परिवार की यह स्थिति तब सामने आई है जब उनकी बेटी अपर्णा यादव (बिष्ट), वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सक्रिय नेता के रूप में जानी जाती हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों की जांच संबंधित थानों में चल रही है। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है, खासकर इसलिए क्योंकि अपर्णा बिष्ट सत्ता पक्ष से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इस पूरे मामले पर आने वाले समय में राजनीति गर्माने की संभावना है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button