जरा हट के

घर के पूजा फंक्शन में आंटी ने भोजपुरी गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस…

Aunty Dance Viral Video: फैमिली फंक्शन हो या पूजा पाठ का प्रोग्राम अब हर खुशी का पल कैमरे में कैद हो रहा है. घर के छोटे-छोटे फंक्शन में लोग जमकर धूम मचा रहे हैं और उनके जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूट रहे हैं. अब इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी पैर थिरकने लगेंगे. दरअसल, घर में पूजा पाठ का प्रोग्राम था और इन आंटी ने अपने डांस से धूम ही मचा दी. आंटी ने किसी भजन या बॉलीवुड गाने पर नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया है कि देखने वालों का ध्यान एक पल भी इधर से उधर नहीं होने वाला है. आंटी माता की चौकी के सामने घर की अन्य महिलाओं के बीच ऐसा जोरदार डांस कर रही हैं कि आपका भी मन नाच उठेगा.

आंटी का डांस देखा क्या? (Aunty Dances on Bhojpuri Song)
वीडियो में देख सकते हैं कि हरी साड़ी पहने आंटी ने अपना पल्लू कसकर बांध लिया है और भोजपुरी सॉन्ग ‘नदिया बीच नैया डोले’ पर जमकर डांस कर रही हैं. आंटी फुल स्वैग और एक्सप्रेशन में नाच रही हैं और उनके एक-एक स्टेप देखते ही बन रहे हैं. आंटी ने गाने के एक-एक स्टेप को अपने ही अंदाज में बखूबी फॉलो किया है. वहीं, घर की अन्य महिलाएं आंटी के डांस का जमकर लुत्फ उठा रही हैं. इनमें से एक आंटी ने आकर तो नाचती हुई आंटी पर पैसे लुटाने का स्टेप किया. सोशल मीडिया पर वायरल आंटी के डांस के इस वीडियो पर 18 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कमेंट बॉक्स में आंटी के डांस पर ज्यादातर यूजर्स ने फायर इमोजी पोस्ट किए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button