खेल

दूसरे टेस्ट में सरफराज या पाटीदार, दोनों खिलाडिय़ों में से एक को मिलेगा मौका, तगड़े प्लान से उतरेंगे रोहित

नई दिल्ली

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया नए प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी। टीम के बैटर केएल राहुल और लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट की वजह से दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। मैच में सरफराज खान या रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों को डेब्यू का मौका मिल जाए, लेकिन ऐसा दो सिनेरियो में ही संभव है। पाटीदार ने वनडे डेब्यू कर लिया है, लेकिन सरफराज को अब तक किसी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है। पाटीदार को विराट कोहली की जगह टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पूर्व कप्तान कोहली निजी कारणों से शुरुआती दो टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। वहीं सरफराज को इंजर्ड राहुल की जगह टीम में चुना गया। बता दें दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जहां स्पिनर्स ज्यादा हावी रहते हैं, ऐसे में टीम किसी एक पेसर और 3 स्पिनर्स के साथ भी उतर सकती है। वहीं मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाकर सिर्फ जसप्रीत बुमराह और 3 स्पिनर्स को मौका दिया जा सकता है।

जडेजा की जगह कुलदीप यादव खेल सकते हैं, जबकि बाकी 2 स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल रहेंगे। सिराज को हैदराबाद टेस्ट में ज्यादा बॉलिंग का मौका नहीं मिला, ऐसे में टीम उन्हें बाहर बैठा सकती है। सिराज 2 पारियों में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। वहीं इंग्लैंड के इकलौते फास्ट बॉलर मार्क वुड भी कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट में 2 पेसर्स को खिलाने का कोई फायदा नजर नहीं आता।

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

दोनों को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के दो खिलाड़ी चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले मैच की प्लेइंग-11 के 9 खिलाड़ी फिट हैं। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे मैच में 7 बैटर्स, 3 स्पिनर्स और एक फास्ट बॉलर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। इस स्थिति में रजत और सरफराज दोनों को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button