छत्तीसगढ़

करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, सामग्री जब्त

सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की उपस्थित सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी की गई।इस दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई और 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामाग्रियों को बरामद किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button