छत्तीसगढ़

कांग्रेस में बवाल : महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, पार्षद ने भी पार्टी को कहा अलविदा…

रायपुर. कांग्रेस ने देर रात रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है. कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की सूची आने के बाद बवाल भी शुरू हो गया है. टिकट नहीं मिलने से नाराज प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस के पद से पूनम पांडे ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं कांग्रेस के सक्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रहे हरदीप सिंह उर्फ बंटी होरा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है.

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि मैं पूनम पांडे वर्तमान पद प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस के पद से आज से पद मुक्त होते हुए इस्तीफा देती हूं, क्योंकि मेरे लिए आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं है. लोगों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर सकूं, इसके लिए मैं टिकट मांग रही थी. मैं पत्रकारिता छोड़कर लगातार कांग्रेस पार्टी में कई सालों से महिला कांग्रेस पद में रहते हुए पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी के हित में काम किया. महिला कांग्रेस में अपनी सक्रियता और सहभागिता दिखाते हुए काम करती रही, पर आज जब मेरे साथ पार्टी ने अनदेखा किया है.

कांग्रेस के सक्रीय पार्षद रहे हरदीप सिंह उर्फ बंटी होरा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है. बता दें कि बंटी होरा शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद रहे हैं. टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर नाराजगी जताते हुए लिखा है कि मेरा तेरा पार्टी को मेरा अलविदा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button