अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में फिर सियासी भूचाल: मुनीर का नया दाव सुर्खियों में, अगले 24 घंटों में PM की होने वाली छुट्टी !

Islamabad: पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से फैली खबरों के मुताबिक पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर  अगले 24 घंटों में तख्तापलट कर सकते हैं और देश के राष्ट्रपति का पद संभाल सकते हैं। हाल ही में यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि जनरल मुनीर के करीबी अफसरों और राजनीतिक हलकों में गुप्त बैठकों का दौर चल रहा है। दावा है कि देश में सत्तारूढ़ नेताओं और सेना के बीच तनातनी खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

 सेना के बीच मतभेद और गहराए
गौरतलब है कि जनरल असीम मुनीर फिलहाल पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं। सेना का पाकिस्तान की राजनीति में लंबे समय से गहरा दखल रहा है और इतिहास में कई बार सेना ने सिविल सरकार को अपदस्थ कर सत्ता अपने हाथ में ली है। जनरल मुनीर ने हाल ही में कश्मीर पर सख्त बयान दिए थे, जिसके बाद पाकिस्तान में कट्टरपंथी धड़ों ने उनके लिए समर्थन जताना शुरू कर दिया। इसके चलते मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व और सेना के बीच मतभेद और गहरा गए हैं।
हालांकि अब तक पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस कथित तख्तापलट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारों का मानना है कि ऐसी खबरें फिलहाल अटकलों पर आधारित हैं।


 
पाक राजनीति में एक और बड़ा मोड़
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता, कमजोर अर्थव्यवस्था और अंदरूनी कलह ने फिर सेना को मजबूत स्थिति में ला दिया है। अगर वाकई तख्तापलट हुआ तो यह इमरान खान सरकार के पतन के बाद देश की राजनीति में एक और बड़ा मोड़ होगा। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जनरल मुनीर वाकई राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने की तरफ कदम बढ़ाएंगे या यह महज एक अफवाह है।  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को लेकर तख्तापलट की चर्चा तेज़ हो गई है। देश के बड़े पत्रकार, संपादक और राजनीतिक विश्लेषक खुलकर कह रहे हैं कि सत्ता के पीछे अदृश्य ताकतें फिर से एक्टिव हो चुकी हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button