उत्तरप्रदेश

मेरठ में ‘शिक्षक’ बना दरिंदा, छात्रा से 2 साल तक किया दुष्कर्म…. अश्लील वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुपरटेक ग्रीन विलेज के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्यूशन टीचर ने कक्षा 12 की छात्रा के साथ गलत काम किया है। आरोपी टीचर ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर 2 साल से उसके साथ गलत संबंध बनाए गए। मामला तब खुला जब छात्रा ने ट्यूशन छोड़ने के बाद अपने परिवार को पूरी बात बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर अभिषेक नागर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा पहले से ही सुपरटेक ग्रीन विलेज में ट्यूशन पढ़ रही थी। वह कक्षा 11 से ही ट्यूशन ले रही थी। ट्यूशन टीचर अभिषेक नागर और उसकी पत्नी दोनों ही छात्रा को अलग-अलग विषयों का ट्यूशन पढ़ाते थे। अभिषेक नागर का घर सुपरटेक ग्रीन विलेज में था। वह मूल रूप से जागृति विहार सेक्टर 8 का रहने वाला है। उसने वहां किराए का मकान ले रखा था। जब छात्रा कक्षा 11 में थी, तभी एक दिन उसकी टीचर अभिषेक ने उसकी गैर मौजूदगी में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर ने इन वीडियो और फोटो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया। कहने लगा कि वह ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसी धमकी पर वह 2 साल से उसके साथ गलत काम करता रहा। जब उसकी पत्नी प्रियंका को भी इस बात की जानकारी लगी, तो उसने अपने पति का साथ देने के लिए छात्रा को बाथरूम में लेकर गई और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वीडियो और फोटो सब वायरल कर दिए जाएंगे। छात्रा ने जब इंटरमीडिएट पास कर लिया, तब उसने ट्यूशन छोड़ दी और अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी टीचर अभिषेक नागर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद वह सुपरटेक ग्रीन विलेज से भागकर जागृति विहार में रहने लगा था। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। उसकी पत्नी प्रियंका को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button