महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भी ‘सोनम रघुवंशी’, शादी के 17वें दिन पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, सांगली में मचा हड़कंप

सांगली: देश भर में राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा है। वहीं महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सांगली के कुपवाड़ के प्रकाशनगर स्थित एकता कॉलोनी में रहने वाले अनिल तानाजी लोखंडे (उम्र-45) की उसकी दूसरी पत्नी राधिका ने हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से वार कर अनिल लोखंडे की मौके पर ही हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मृतक अनिल लोखंडे की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी है। मृतक अनिल की दो बेटियां थीं और दोनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में अनिल घर पर अकेले रह रहा था। इसके चलते अनिल के रिश्तेदारों ने उसकी शादी सतारा जिले के खटाव तालुका के वादी गांव की 27 साल की लड़की राधिका बालकृष्ण इंगले से कर दी।

शादी के 17 दिन बाद की हत्या

शादी 17 मई 2025 को हुई। शादी के ठीक 17 दिन बाद वट पूर्णिमा की रात 11:30 से 12:30 के बीच राधिका ने अनिल के सिर और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। कुपवाड़ इंडस्ट्रियल एस्टेट पुलिस ने राधिका को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, हत्या की सही वजह का पता नहीं चल पाया है।

आज कोर्ट में पेशी

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही अनिल और उसकी पत्नी राधिका में नहीं बन रही थी। क्योंकि राधिका उसे पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वह नाराज हो गई और उसने अपने पति अनिल की हत्या कर दी। घटना के बाद कुपवाड़ के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक भड़वलकर मौके पर पहुंचे। तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पत्नी राधिका को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्या की क्या वजह?

इस बीच, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अनिल लोखंडे की हत्या की कोई और वजह तो नहीं है। क्योंकि उस जोड़े की शादी को अभी सिर्फ़ 17 दिन ही हुए थे। ख़ास बात यह है कि पत्नी ने अपना सुराग उस दिन उजाड़ा जिस दिन सभी पत्नियां सात जन्मों तक एक ही पति पाने के लिए बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button