उत्तरप्रदेश

बरेली में महिला टीचर से हुई दरिंदगी, आरोपी संचालक को पुलिस ने दबोचा… मदरसे में बेहोशी की हालत में मिली थी पीड़िता

Bareilly News: बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है।

शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया। चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button