छत्तीसगढ़

CG के 6 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार : दोपहर में बन रहे लू चलने जैसे हालात, तिल्दा में सर्वाधिक 43 डिग्री तापमान

रायपुर, 18 अप्रैल 24|छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब भी बीते 3 दिनों से कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। बुधवार को राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान दर्ज किया। लोगों को तेज गर्मी से जुझना पड़ रहा है। दोपहर के वक्त लू चलने जैसे हालात बन रहे हैं।

बुधवार 17 अप्रैल को बिलासपुर में 40.6, बेमेतरा में 41, दंतेवाड़ा में 40.9, राजनांदगांव में 40.5, बीजापुर में 40.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में 39.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20 डिग्री दर्ज किया गया है।



स्काईमेट वेदर के मुताबिक बुधवार को मौसम के संभावित मिजाज की बात करें तो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके असर से अप्रैल में मौसम ठीक-ठाक बना रहेगा। मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से अप्रैल में लू चलने के आसार कम हो गए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button