छत्तीसगढ़

सिरपुर जंगल में 159 पेड़ों की अवैध कटाई, 23 गिरफ्तार

महासमुंद. 159 पेड़ों की अवैध कटाई एवं साफ-सफाई कर मेड़ बनाने के आरोप में वन विकास अमला ने मांझी सेना के 23 लोगों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया। पूरा मामला छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर के सिरपुर परिक्षेत्र का है।

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि वन विकास निगम का कक्ष क्रमांक 80 आरक्षित क्षेत्र में आता है, जिसमें लगे 159 मिश्रित पौधों को रायकेरा के कुछ लोगों ने अवैध रूप से काटा और लगभग 2.33 हेक्टेयर में साफ-सफाई कर मेड़ बना लिया। इसे लेकर इन्हें समझाया था, पर ये लोग नहीं माने।

इसी कड़ी में आज 20 महिला व 03 पुरुष को गिरफ्तार कर प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं गिरफ्तार मांझी सेना के लोगों का कहना है कि हमने पेड़ नहीं काटे हैं। अपने बच्चों के लिए छोटे- छोटे झाड़ को साफ कर खेती के लिए मेड़ बनाए हैं और फलदार पौधे लगाए हैं। गौरतलब है कि वन विकास निगम के अनुसार अवैध कटाई से शासन को 23 हजार 562 रुपए का नुकसान हुआ है। वन विकास निगम के प्रकरण में गिरफ्तार महिलाओं में कुछ महिलाएं पंच, मितानिन और आंगनबाड़ी सहायिका हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button