जिंदल स्टील में करना है जॉब तो इस दिन पहुंच जाएं बेगूसराय, 400 पदों पर होगी बहाली, इतनी मिलेगी सैलरी

बेगूसराय: रोजगार की तालाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय बेगूसराय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसमें 400 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं रोजगार मेले का आयोजन 8 अप्रैल को होगा. इस रोजगार मेले में मैट्रिक पास या फेल भी हिस्सा ले सकते हैं.
इसके लिए युवाओं को एनएससी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. युवा ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही जिला नियोजनालय से भी संपर्क कर सकते हैं. इस एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी जिंदल स्टील के थर्ड पार्टी नियोजक हिस्सा ले रही है.
400 पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने लोकल 18 को बताया कि पहला पद सेफ्टी सुपरवाइजर का है, इस पद के लिए वेतन 22 हजार होगा. दूसरा पद सुपरवाइजर का है और इस पद के लिए वेतन 20 हजार है. इसके अलावा मॉनसोन, गैस कटर, वेल्डर, बाइंडर, कार्पेंटर के पद पर काम करने वाले अभ्यर्थियों को 18 हजार वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा हेल्पर को 16 हज़ार वेतन मिलेगा. इन सभी पद के लिए मैट्रिक पास या फेल आवेदक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सभी की उम्र सीमा 20 से 50 साल तक होनी चाहिए, सभी आठ पदों पर 50-50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. वहीं चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई, ट्रांसपोर्ट, फूड आदि सारी सुविधाएं मिलेगी.



