स्वास्थ्य

हर साल कराएंगे ये 5 बॉडी टेस्ट तो वक्त रहते बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे आप

अक्सर हम छोटी-छोटी परेशानियों जैसे थकान, सिरदर्द, कमजोरी या वजन में बदलाव को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन यही छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी बीमारियों का रूप ले सकती हैं. इसलिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार जरूरी हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए. इससे न सिर्फ आपकी सेहत की सही जानकारी मिलती है, बल्कि किसी भी बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता लगाकर उसे समय रहते रोका जा सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से जरूरी टेस्ट हर साल करवाने चाहिए.

कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) एक सामान्य लेकिन बहुत जरूरी टेस्ट है. इससे यह पता चलता है कि आपके शरीर में खून की मात्रा सही है या नहीं, कहीं खून की कमी तो नहीं है, या कोई इन्फेक्शन तो नहीं है. इसके साथ ही ब्लड शुगर टेस्ट भी जरूरी है, जिससे यह पता चलता है कि आपको डायबिटीज का खतरा है या नहीं, समय रहते शुगर कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है.

हर साल लिवर, किडनी और थायराइड टेस्ट भी जरूर कराएं. लिवर और किडनी हमारे शरीर के बहुत जरूरी अंग हैं. इनके टेस्ट से यह पता चलता है कि ये सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, थायराइड टेस्ट से शरीर के हार्मोन का संतुलन पता चलता है. थायराइड की समस्या होने पर वजन बढ़ना या कम होना, थकान और बाल झड़ना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

कोलेस्ट्रॉल और वजन की जांच हर साल जरूर कराएं. कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक तरह का फैट होता है. अगर इसका स्तर बढ़ जाता है तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है. साथ ही वजन और BMI की जांच से यह पता चलता है कि आप मोटापे की तरफ बढ़ रहे हैं या नहीं, जिससे डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है.

हर साल ब्लड प्रेशर और दिल की जांच जरूरी करवानी चाहिए. ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते, हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की समस्या का कारण बन सकता है, इसके अलावा ECG और ईको जैसे टेस्ट दिल की स्थिति को समझने में मदद करते हैं और हार्ट प्रॉब्लम्स का समय पर पता लगा सकते हैं.

आजकल की लाइफस्टाइल में शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी होना आम बात है. खासकर विटामिन D, B12 और कैल्शियम की कमी से कमजोरी, हड्डियों में दर्द और थकान महसूस होती है. ऐसे में इनकी जांच करवाने से आप सही समय पर अपने खान-पान और सप्लीमेंट्स पर ध्यान दे सकते हैं.

एक तय उम्र के बाद कैंसर से जुड़ी जांच करवाना बहुत जरूरी हो जाता है, जैसे मैमोग्राफी, पाप स्मीयर या कोलोनोस्कोपी, इससे बीमारी का जल्दी पता चल सकता है. इसके अलावा डेंटल और स्किन की जांच भी जरूरी है, जिससे कैविटी, मसूड़ों की बीमारी या स्किन से जुड़ी समस्याओं को समय रहते रोका जा सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button