तकनीकी

सैटेलाइट इंटरनेट में ज्‍यादा स्‍पीड आती है या ब्रॉडबैंड? जान गए तो भविष्‍य में नया कनेक्‍शन लेना होगा आसान

एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक को भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी लाइसेंस मिल गया है। कहा जाता है कि आने वाले समय में देश में इंटरनेट का एक और विकल्‍प उपलब्‍ध हो जाएगा। लोग अंतरिक्ष से मिलने वाले रेडियो सिग्‍नलों की मदद से इंटरनेट चला सकेंगे। इस बीच, यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि सैटेलाइट इंटरनेट ज्‍यादा तेज चलेगा या ब्रॉडबैंड। गौरतलब है कि अभी इंटरनेट स्‍पीड के मामले में फाइबर ब्रॉडबैंड का कोई मुकाबला नहीं। आम आदमी के लिए इंटरनेट की स्‍पीड का सबसे तेज जरिया यही है। लेकिन क्‍या सैटेलाइट इंटरनेट आने के बाद इसमें बदलाव आने वाला है। क्‍या यह ब्रॉडबैंड इंटरनेट से तेज दौड़ेगा।

सैटेलाइट बनाम ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्‍पीड

रिपोर्टों के अनुसार, एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक मौजूदा वक्‍त में 25 Mbps से 220 Mbps तक हाईस्‍पीड इंटरनेट ऑफर करती है। जितनी अधिक स्‍पीड, उतना अधिक पैसा लिया जाता है। दूसरी ओर ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्‍पीड सैटेलाइट इंटरनेट से अधिक है। हालांकि वह भी यूजर के प्‍लान पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए जियो एक हजार एमबीपीएस तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्‍पीड दे रही है, लेकिन उसकी कीमत ज्‍यादा है। वहीं सैटेलाइट इंटरनेट और ब्रॉडब्रैंड इंटरनेट के रिचार्ज की तुलना करें तो ब्रॉडबैंड इंटरनेट ज्‍यादा सस्‍ता पड़ेगा। तमाम ब्रॉडबैंड इंटरनेट कंपनियां 40एमबीपीएस मंथली प्‍लान को 399 से 499 रुपये के बीच ऑफर कर रही है। स्‍टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट का मंथली चार्ज इससे ज्‍यादा हो सकता है और वह मिनिमम 25 एमबीपीएस स्‍पीड ऑफर करता है।

सैटेलाइट इंटरनेट का किन्‍हें मिलेगा फायदा

सैटेलाइट इंटरनेट का फायदा मुख्‍य रूप से उन लोगों को होगा, जिनके यहां अभी तक इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं पहुंच सकी है। भारत के दूरदराज इलाकों, ग्रामीण एरिया में इससे इंटरनेट पहुंचाए जाने की उम्‍मीद है। सैटेलाइट इंटरनेट इसलिए भी भरोसेमंद है क्‍योंकि आपदा की स्थिति में जब ब्रॉडबैंड लाइनें क्षत‍िग्रस्‍त होने से संपर्क टूट जाता है, तब भी सैटेलाइट इंटरनेट चलता रहता है, क्‍योंकि उसमें सिग्‍नल सीधे अंतरिक्ष से आते हैं।

स्‍टारलिंक के भारत में प्राइस

हाल में ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि स्‍टारलिंक की किट की कीमत भारत में 33 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इस किट में स्‍टारलिंक की डिश, एक स्‍टैंड, राउटर और केबल्‍स होंगी। कहा जा रहा है कि कंपनी का मंथली प्‍लान 3 हजार रुपये से 42 सौ रुपये के बीच हो सकता है। ब्रॉडबैंड इंटरनेट के मुकाबले यह प्राइस काफी अधिक हैं। खासतौर पर किट की कीमत क्‍योंकि ब्रॉडबैंड कंपनियां अपने कनेक्‍शन को फ्री में ऑफर कर रही हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button