राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश

एकजुट हुए हिंदू तो विश्‍वगुरु बनेगा भारत- मथुरा की सुदामा कुटी में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

माथुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मथुरा-वृंदावन की सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे। आरएसएस प्रमुख ने सुदामा कुटी के महंत सुदीक्षक दास महाराज मनी, ऋषि साध्वी ऋतंभरा, मलूक पीठ राजेंद्र दास महाराज और अन्य संतों के सानिध्य में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि अगर हिंदू एक रहेगा तो आने वाले 20-30 सालों में भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

भागवत ने हिंदुओं की एकता पर जोर देते हुए कहा कि आरएसएस का कुटुंब प्रबोधन यही है। मोहन भागवत ने कहा कि हमने बलिदान देकर धर्म को बचा कर रखा है। आज दुनिया में सनातन का ढंका बज रहा है। हम संघ कार्य में भक्ति से राष्ट्र सेवा करते हैं। शक्ति जागरण का कार्य हमको करना है। भक्ति कार्य करने वाले संत हैं। इसलिए मैं ऐसे आयोजन में जाता हूं।

मोहन भागवत ने स्पष्ट शब्‍दों में कहा कि हम खड़े हो गए तो दुनिया में हमारे सामने कोई शक्ति नहीं है जो टिक सके। आज जैसी परिस्थिति को हमने पहले भी देखा है जैसे ही हम सनातनी धार्मिक हिंदू एक होते जाएंगे ये शक्तियां टूटती जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button