बर्फ का पानी बन सकता है हार्ट अटैक की वजह

डेस्क: गर्मी का मौसम जोरों पर है और हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में, तेज धूप और गर्म हवाओं से शरीर का पानी जल्दी सूखने लगता है और बार-बार प्यास लगती है। इस मौसम में ठंडा पानी पीना मानो एक सुकून भरा अनुभव होता है। लेकिन क्या बर्फ मिलाकर पानी पीना वाकई फायदेमंद है?
गर्मी में बर्फ वाला पानी पीना – आम लेकिन गलत आदत
अक्सर देखा जाता है कि लोग गर्मी में अपने पीने के पानी में बर्फ डालकर पीते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह ठंडक और राहत देता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकती है? आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक डॉक्टरों की भी यह सलाह है कि जरूरत से ज्यादा ठंडा या बर्फ वाला पानी शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
सद्गुरु की सलाह – कितना ठंडा पानी पीना चाहिए?
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि पानी कितना ठंडा होना चाहिए जिससे वह शरीर के लिए नुकसान न बन जाए।



