IBPI करेगा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 9,995 पदों पर भर्ती…

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 9,995 पदों पर नियुक्तियां करेगा. इसके लिए संस्थान ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये नियुक्तियां अधिकारी (स्केल- I, II, III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर की जाएंगी. इन पदों को देश के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए भरा जाएगा. कुल रिक्तियों में से सर्वाधिक 5585 रिक्तियां सिर्फ ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पद के लिए हैं. इन पदों को भरने के लिए आईबीपीएस ‘सीआरपी-आरआरबी परीक्षा का आयोजन करेगा. इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. पद, योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें…
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज), पद 5585
रिक्तियों का वर्गवार विवरण
● सामान्य वर्ग पद 2332
● एससी वर्ग पद 938
● एसटी वर्ग पद 466
● ओबीसी वर्ग पद 1313
● ईडब्ल्यूएस पद 536
योग्यता
● मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो.
● स्थानीय भाषा में प्रवीणता के साथ कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी हो.
आयु सीमा
● न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो.
● अभ्यर्थी का जन्म 02 जून 1996 से पहले और 01 जून 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए.
● आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी.



