मध्यप्रदेश

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

 IAS Transfer 2025: पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एक पीसीएस अफसर को भी नई पोस्टिंग मिली है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर कार्मिक विभाग ने 23 अप्रैल बुधवार को आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

21 अप्रैल को ही राज्य में 3 आईएएस 9 पीसीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ था। आईएएस अफसर संयम अग्रवाल, सुखजीत सिंह पाल और श्रीमती पल्लवी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिर से सरकार ने कई विभागों के सचिव और निदेशक बदल दिए हैं।

इस पीसीएस अधिकारी को मिला नया कार्यभार 

बैच 2024 के पीसीएस अधिकारी मंजीत सिंह चीमा को निवेशक, उपनिवेशीकरण के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त आयुक्त, कराधान-1 , पटियाला पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • राजीव प्रशार को सचिव, पंजाब राज्य मानवधिकार आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ वरिंदर कुमार शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार ने मुक्त कर दिया गया है।
  • विनय बुबलानी, सचिव, स्कूल शिक्षा को स्थानंतरित करके आयुक्त, पटियाला डिवीजन के पद पर भेजा गया है। दलजीत सिंह मंगल को एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
  • मोहिंदर पाल, निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन को सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य पद कर नियुक्त किया गया है। निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  • गुरिन्दर सिंह पाल सहोता, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग संवर्धन को कार्यकारी निदेशक, पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गिरीश दयालन को महानिदेशक, उच्च शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • जितेंद्र जोरवाल को अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) पटियाला के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईएएस और पीसीएस स्थानंतरण की लिस्ट 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button