छत्तीसगढ़

IAS रजत बंसल बनाए गए मनरेगा आयुक्त, कुलदीप शर्मा को मिली सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार की अतिरिक्त जिम्मेदारी, नम्रता जैन बनीं सुकमा जिला पंचायत सीईओ

रायपुर। राज्य सरकार ने ताजा आदेश में आईएएस रजत बंसल को मनरेगा आयुक्त तो आईएएस कुलदीप शर्मा को सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके साथ ही आईएएस नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) आयुक्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अतिरिक्त प्रभार संचालक आईएएस रजत बंसल मनरेगा आयुक्त और पाठ्य पुस्तक निगम प्रबंध संचालक तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक आईएएस कुलदीप शर्मा को सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मिशन संचालक आईएएस नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button