राष्ट्रीय
मैं रिश्तों की बलि दे दूंगा… जानें पीएम मोदी के लिए अब क्यों ‘बढ़िया’ नहीं हैं नवीन बाबू?

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि वो ओडिशा की भलाई के लिए अपने निजी संबंधों की बलि चढ़ा दूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में यह बात कही. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में पिछले 25 साल से विकास ठप पड़ा है. प्रधानमंत्री ने इस साल फरवरी-मार्च में ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) को अपना दोस्त बताया था.इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि लोकसभा (Loksabha Election 2024) और विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी (BJP) और बीजेडी (BJD) में समझौता हो सकता है, लेकिन यह समझौता नहीं हो पाया.अब प्रधानमंत्री विकास के लिए अपने निजी संबंधों की बलि चढाने की बात कर रहे हैं.



