राष्ट्रीय

I.N.D.I.A गठबंधन को एक और झटका, चंडीगढ़ और पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन को एक और झटका लगा है। नीतीश कुमार, ममता और अखिलेश के बाद अब आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस से नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि चंडीगढ़ और पंजाब में वो किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की 14 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर अरविंद केजरीवाल का वीडिया शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इसका ऐलान किया है।

इस वीडियो में AAP राष्ट्रीय संयोजक ने कहा है कि आप पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप इन सभी 14 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। हाथ जोड़ कर लोगों से आशीर्वाद मांगता हूं, झाड़ू का बटन दबाकर AAP को 14 की 14 सीट जिताएं।

भगवंत मान पहले ही कर चुके थे ये दावा
इससे पहले कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राज्य में किसी भी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से साफ इनकार किया था। भगवंत मान ने कहा थिपंजाब में इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि आप सभी 13 सीटें जीतेगी। यह राज्य सरकार की जन-समर्थक नीतियों के पक्ष में फैसला होगा और लोग पंजाब विरोधी रुख के चलते विपक्ष को बुरी तरह नकार देंगे।’ मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। अऱविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के इस दावे पर आज मोहर लगा दी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button