मध्यप्रदेश

मैंने भतीजे को निपटा दिया… चाचा ने शराब पार्टी के दौरान चलाई लाठी, पुलिस के पास कबूला जुर्म

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार रात वार्ड नंबर 9 शिवाजी नगर में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को कभी न जागने वाली नींद सुला दिया। आरोपी चाचा रघुराज राजावत ने खुद सिटी कोतवाली थाने जाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने लाठी से मारकर बलराम राजावत की जान ली है। शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बलराम राजावत के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। तभी किसी बात पर झगड़ा हो गया। रात में बलराम का चाचा रघुराज राजावत वहां पहुंचा। उनके बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर रघुराज ने लाठी से बलराम के सिर पर कई वार किए। बलराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मैंने अपने भतीजे को मार डाला- चाचा

हत्या करने के बाद आरोपी चाचा रघुराज सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुंचा। उसने थानेदार से कहा कि मैंने अपने भतीजे को मार डाला है। उसने यह भी बताया कि उसने लाठी से सिर पर वार करके हत्या की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों के बीच था पारिवारिक विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग हैरान हैं कि एक चाचा अपने ही भतीजे की जान कैसे ले सकता है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस टीम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही हत्या की असली वजह सामने आ जाएगी। देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button